Ranchi: दस वर्षीय स्कूली छात्रा को बहला-फुसला कर यौन उत्पीड़न करने के दोषी लव चित्रकार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. पॉक्सो की विशेष न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव की अदालत ने फैसला सुनाया. अभियुक्त लव चित्रकार जेल में रहकर ट्रायल फेस किया. उसके खिलाफ जगन्नाथपुर थाना में कांड संख्या 103/ 2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. लव चित्रकार 6 मार्च 2025 से न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद है. लव चित्रकार पर आरोप था कि उसने 5 मार्च 2025 को एक 10 वर्षीय स्कूली छात्रा को बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ गलत हरकत की. सुनवाई के दौरान पीड़िता ने कोर्ट के समक्ष दर्ज अपने बयानों में आरोप को सही बताया. इसके आधार पर कोर्ट ने लव चित्रकार को दोषी पाते हुए सजा सुनाई है.



