दो बाइक की सीधी टक्कर में नाना-नाती गंभीर रुप से घायल, गुमला रेफर

Gumla: भरनो थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में नाना और नाती गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान रांची के...

Gumla: भरनो थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में नाना और नाती गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान रांची के नरकोपी निवासी 63 वर्षीय बादल कांड मुखर्जी और 8 वर्षीय हिमांशु चौबे के रूप में हुई है.

घटना उस समय हुई जब दोनों बाइक पर सवार होकर भरनो से नरकोपी जा रहे थे. इसी दौरान भरनो थाना क्षेत्र से कुछ पीछे सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण दोनों को बेहतर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की सहायता से सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया.

ALSO READ: बिजली संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, जीएम से मिले नेता, कम से कम 18 घंटे बिजली देने का प्रयास होगा : जीएम

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई. हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *