धनबाद सिविल कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के दोषी को दी सजा 

Dhanbad: धनबाद सिविल कोर्ट ने अवैध हथियार रखने के एक मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषी करार दिया है. कोर्ट...

Dhanbad: धनबाद सिविल कोर्ट ने अवैध हथियार रखने के एक मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषी करार दिया है. कोर्ट ने सागर मल्लाह को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. इसके साथ ही कोर्ट ने दोषी पर 5,000 (पांच हजार रुपये) का जुर्माना भी लगाया है.

Also Read: AIOCD के आह्वान पर हजारीबाग में सफल रही देशव्यापी केमिस्ट्स बंदी, 700 से ज्यादा मेडिकल दुकानें बंद

क्या कहा कोर्ट ने 

कोर्ट ने आपके आदेश में कहा है कि जुर्माना की राशि नहीं देने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा.यह मामला निरसा थाना कांड संख्या 329/24 से जुड़ा है. पुलिस ने आरोपी सागर मल्लाह को अवैध हथियार के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. इसके बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *