Click Here
Click Here
Click Here

रांची विश्वविद्यालय सिंडिकेट बैठक में 30 एजेंडों पर लगी मुहर, कई अहम फैसले लिए गए

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. सरोज शर्मा की अध्यक्षता में सिंडिकेट की बैठक कुलपति सभागार में सम्पन्न हुई. प्रो. सरोज शर्मा...

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. सरोज शर्मा की अध्यक्षता में सिंडिकेट की बैठक कुलपति सभागार में सम्पन्न हुई. प्रो. सरोज शर्मा के कार्यकाल की यह पहली सिंडिकेट बैठक रही, जिसमें विश्वविद्यालय से जुड़े 30 महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया.

बैठक में कॉलेजों में प्रभारी प्राचार्यों की नियुक्ति, वित्त समिति के पूर्व निर्णयों की समीक्षा, शिक्षकों की नियुक्ति एवं प्रोन्नति की संपुष्टि सहित कई अहम प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई. लंबे समय से लंबित एजेंडों पर भी निर्णय लिए गए.

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय

  • 22 जुलाई 2025 को हुई सिंडिकेट बैठक के निर्णयों की संपुष्टि की गई.
  • 16 सितंबर 2025 को सम्पन्न वित्त समिति की बैठक के निर्णयों को मंजूरी दी गई.
  • वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट एवं अन्य वित्तीय प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया.
  • विश्वविद्यालय में डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन की स्थापना के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली. इसका उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा शिक्षा में तकनीकी संसाधनों को उन्नत करना बताया गया.
  • झारखंड सरकार के वित्त विभाग द्वारा भेजे गए वित्तीय संकल्प को भी स्वीकृति प्रदान की गई.
  • झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा विभिन्न कॉलेजों में कार्यरत सहायक प्राध्यापकों एवं प्राध्यापकों की प्रोन्नति से संबंधित प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई.

ALSO READ: कल्याण विभाग की योजनाओं में पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर, डीडीसी स्मृता कुमारी ने दिए निर्देश

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में कुलपति प्रो. सरोज शर्मा, कुलसचिव, राज्यपाल द्वारा मनोनीत सदस्य तथा रांची विश्वविद्यालय के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *