कोडरमा घाटी में अनियंत्रित कंटेनर पहाड़ पर चढ़ा, बड़ी दुर्घटना टली

Koderma: कोडरमा सदर थाना क्षेत्र के नौवां माइल के समीप बोकारो से कोडरमा घाटी के रास्ते बिहार की ओर जा रही एक...

Koderma
पहाड़ पर चढ़ा अनियंत्रित कंटेनर

Koderma: कोडरमा सदर थाना क्षेत्र के नौवां माइल के समीप बोकारो से कोडरमा घाटी के रास्ते बिहार की ओर जा रही एक कंटेनर ट्रक बुधवार दोपहर को अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे बने छोटे पहाड़ पर चढ़ गया. हादसा कोडरमा घाटी क्षेत्र में हुआ. गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कंटेनर चालक सुरक्षित बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई.

सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी टीम के सदस्य सागर कुमार गिरी और कोडरमा पुलिस की पीसीआर टीम मौके पर पहुंची. टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और स्थिति को नियंत्रित किया. हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन समय रहते बचाव कार्य शुरू होने से बड़ी दुर्घटना टल गई.

यह भी पढ़ें: डीवीसी द्वारा पुनर्वासित नया बस्ती के विस्थापितों को मालिकाना हक दिलाने के लिए आजसू नेता ने भू-अर्जन निदेशक को सौंपा मांग पत्र

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *