Simdega : ओड़गा ओपी क्षेत्र कुटिंगया में एक व्यक्ति की मौत सांप काटने से हो गयी. मृतक का नाम सुरेश कुला बताया गया. लोगों ने जानकारी दी की गर्मी के कारण सुरेश जमीन पर सो रहा था. जहां एक जहरीले सांप ने काट लिया. जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई कर रही है.

ALSO READ : गुमला: 6 घंटे में अपहरण कांड का खुलासा, नगड़ी से आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग छात्रा सकुशल बरामद
