Ranchi : धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथपुर इलाके में एक व्यक्ति पर दंबगों ने चार पहिया वाहन चढ़ा दिया. घटना रात की है. जहां व्यक्ति अपने घर के पास के मैदान में सोया हुआ था. इसी दौरान एक व्यक्ति पर चार पहिया वाहन चढ़ा दिया. इस घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल व्याप्त है.

सोते हुए व्यक्ति को कुचलने का प्रयास
जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति भीषण गर्मी के कारण रात में अपने घर के बगल में स्थित एक खुले मैदान में सोया हुआ था. इसी दौरान इलाके के कुछ दबंग वहां एक वाहन लेकर आए. आरोप है कि उन्होंने जानबूझकर मैदान में सो रहे व्यक्ति को निशाना बनाते हुए उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी. चीख-पुकार सुनकर जब तक आस-पास के लोग मौके पर जुटें, तब तक आरोपी पुलिस और जनता के डर से वाहन को वहीं छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंचें. सबसे पहले लहूलुहान हालत में पीड़ित को नजदीकी अस्पताल भेजा. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन को जब्त कर लिया है और उसे थाने ले आई है.
ALSO READ : हजारीबाग : कांग्रेस को बड़ा झटका ! अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने बदला पाला, जेएमएम की बड़ी सेंधमारी
