हजारीबाग : कांग्रेस को बड़ा झटका ! अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने बदला पाला, जेएमएम की बड़ी सेंधमारी

Hazaribagh। पिछले दिनों जिला कांग्रेस के सैकड़ों मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने जेएमएम की सदस्यता ले ली. इसमें अधिकांश बड़कागांव और सदर विधानसभा क्षेत्र...

Hazaribagh। पिछले दिनों  जिला कांग्रेस के सैकड़ों मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने जेएमएम की सदस्यता ले ली. इसमें अधिकांश बड़कागांव और सदर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल है. कार्यकर्ताओं के अनुसार अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने के कारण सदस्यों ने पाला बदला है.
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस संगठन में लंबे समय से अल्पसंख्यक नेताओं और कार्यकर्ताओं को उचित भागीदारी नहीं मिलने की शिकायतें उठती रही हैं. जिला और प्रदेश स्तर पर निर्णय लेने वाली भूमिकाओं में पर्याप्त जगह नहीं मिलने से कार्यकर्ताओं का एक वर्ग खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा था. इन कार्यकर्ताओं का मानना है कि सिर्फ चुनाव के समय अल्पसंख्यकों की याद आती है, जबकि संगठनात्मक ढांचे में उनकी भागीदारी सीमित रहती है.

जेएमएम की रणनीति क्या है

जेएमएम 2029 के चुनाव को ध्यान में रखकर कार्य कर रहा है. जिसके अनुसार जेएमएम 2029 लोकसभा चुनाव के लिये जिला में मुस्लिम वोटरों को संगठित करने की नीति पर कार्यरत है. पार्टी यह समझ चुकी है कि यदि अल्पसंख्यक वोटों का बड़ा हिस्सा उसके साथ आता है, तो आने वाले चुनावों में वह कई सीटों पर मजबूत स्थिति बना सकती है. इसी वजह से जेएमएम लगातार स्थानीय स्तर पर नए चेहरों को जोड़ने और सामाजिक समीकरण साधने में जुटी हुई है.

कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बड़ी संख्या में जेएमएम में जाना, पार्टी के लिये झटका है. पार्टी पहले से ही संगठनात्मक चुनौतियों और अंदरूनी खींचतान से जूझती रही है. ऐसे में मुस्लिम कार्यकर्ताओं का इस तरह खुलकर दूसरी पार्टी की ओर जाना कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी माना जा रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यदि जल्द संगठनात्मक स्तर पर नाराज कार्यकर्ताओं को साधने की कोशिश नहीं हुई, तो आने वाले समय में और बड़े चेहरे भी पार्टी छोड़ सकते हैं. जानकारी है कि आने वाले समय में कई स्थानीय नेता कांग्रेस छोड़ सकते है. खासकर सदर और बड़कागांव क्षेत्र में बदलते राजनीतिक समीकरणों पर सभी दलों की नजर टिकी हुई है.

 

ALSO READ : हुसैनाबाद बाजार में पटिया हटने से आवागमन बाधित, लोगों ने कि जल्द बहाली की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *