मेघातरी बस पड़ाव के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो किशोर घायल, एक रेफर

Koderma: कोडरमा थाना क्षेत्र के मेघातरी बस पड़ाव के समीप बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो किशोर गंभीर...

Koderma: कोडरमा थाना क्षेत्र के मेघातरी बस पड़ाव के समीप बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, दिबौर निवासी 17 वर्षीय रितेश कुमार (पिता रामदेव सिंह) और 16 वर्षीय सूरज कुमार (पिता स्व. संजन यादव) बाइक से कोडरमा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कोडरमा से बिहार की तरफ जा रही एक बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद रितेश कुमार की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. वहीं सूरज कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

ALSO READ: हजारीबाग : कांग्रेस को बड़ा झटका ! अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने बदला पाला, जेएमएम की बड़ी सेंधमारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *