रांची: राजधानी में 11 से 13 मार्च 2026 तक नेशनल रैपिड एवं नेशनल ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन किया जाएगा. यह प्रतियोगिता सरला बिरला विश्वविद्यालय में आयोजित होगी. इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के कई बड़े और नामी शतरंज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

करीब 250 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता में लगभग 250 शीर्ष रैंक वाले खिलाड़ी भाग लेंगे. इनमें करीब 50 इंटरनेशनल मास्टर (IM) और ग्रैंडमास्टर (GM) खिलाड़ी भी शामिल होंगे. प्रतियोगिता का आयोजन अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) के नियमों के अनुसार किया जाएगा. कुल 6.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है.
इनामी राशि का बंटवारा
संरक्षक मंडल के प्रमुख और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि रैपिड कैटेगरी में 25 खिलाड़ियों को कुल 4 लाख रुपये और ब्लिट्ज कैटेगरी में 15 खिलाड़ियों को कुल ढाई लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी.
प्रचार और स्पॉन्सरशिप की तैयारी
आयोजन समिति ने बताया कि टूर्नामेंट के प्रचार के लिए सोशल मीडिया अभियान, प्रेस कवरेज और लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की जाएगी. विभिन्न श्रेणियों में स्पॉन्सरशिप के लिए संस्थानों और संगठनों को आमंत्रित किया गया है. टाइटल स्पॉन्सर, को-स्पॉन्सर और अन्य सहयोगी संस्थानों को ब्रांड प्रचार का अच्छा अवसर मिलेगा.
आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद
इस मौके पर इवेंट कन्वेनर मनीष कुमार, महासचिव नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, मृदुल कुमार, आशीष कुमार और अमित चरण सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

