Chatra : इटखोरी थाना क्षेत्र स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से चोरी पर पुलिस ने दो घंटे में कारवाई की. इस दौरान पुलिस ने दो घंटे के भीतर एक चोर को पकड़ा. मंदिर से सौ साल पुराने अष्टधातु के 24 तीर्थंकर की प्रतिमा चोरी हुई थी. इटखोरी अवर निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि सटीक सूचना के आधार पर अपराधी को पकड़ा गया है. प्रतिमा की कीमत पचास लाख रुपये से ऊपर की है.
साथ ही चोरी की घटना में प्रयुक्त चोर का हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया. इस बाबत एसपी अनिमेश नैथानी ने बताया कि विगत 20 मई को इटखोरी निवासी ताराचंद जैन के आवेदन पर इटखोरी थाना में कांड दर्ज किया गया था. प्राथमिकी में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. साथ ही घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी इटखोरी के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया था. जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मयूरहंड थाना क्षेत्र निवासी आरोपी संदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही उसकी निशानदेही पर चोरी की गई करीब पचास लाख रुपये का अष्टधातु से बना 24 तीर्थंकर प्रतिमा भी बरामद कर ली गई है.
एसपी नें कहा की गिरफ्तार चोर चेन स्मोकर और नशेड़ी है और गांजे के नशे की हालत में ही मूर्ति की चोरी की घटना को अंजाम दिया था. चोर मूर्ति को बेचने दिल्ली के करोलबाग जाने वाला था. छापामारी दल में इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, एसआई दुखीराम महतो, एएसआई ओम प्रकाश यादव, आरक्षी अर्जुन कुमार व चालक रविकांत सिंह शामिल थे.

ALSO READ : अधूरी सड़के परेशानी का कारण, पूर्ण करने की उठाई मांग
