अधूरी सड़के परेशानी का कारण, पूर्ण करने की उठाई मांग

Gumla:जिला के सिसई प्रखंड क्षेत्र के हेसागुटु कल्हुटोली टोली में हेसागुटु से कल्हु टोली तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है.लेकिन...

Gumla:जिला के सिसई प्रखंड क्षेत्र के हेसागुटु कल्हुटोली टोली में हेसागुटु से कल्हु टोली तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है.लेकिन सड़क में बोल्डर डालकर सड़क को अधूरा ही छोड़ दिया गया है. ऐसे में वहां आने जाने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.कई बार दुर्घटनाएं हो जा रही है. यहां तक की स्कूली छात्र भी काफी परेशान हो रहे हैं. गांव के बहुत सारे बच्चे इस सड़क से स्कूल जाते हैं. इस बारे में कांग्रेस के पूसो मंडल अध्यक्ष जितेंद्र लोहरा एवं अन्य ग्रामीणों ने सड़क को जल्द से जल्द पूर्ण करने की मांग की है.

अधूरे सड़क निर्माण से दिक्कत 

सड़क अधूरे रहने से वहां के लोगों को हो रही दिक्कत के बारे में उन्होंने बताया. साथ-साथ अभी जो बरसात आएगी तो सड़क में पानी जमने और समस्या भी देखा जा सकता है. सड़क की स्थिति ऐसी है कि केवल बोल्डर डालकर छोड़ दिया गया है. साथ ही साथ पुल पुलिया भी अधूरी स्थिति में पड़े हुए हैं.जो लोगों के लिए आवागमन में परेशानी का कारण बन रहा है. सड़क अधूरा होने के कारण इलाके के लोगों को बीमार मरीजों को ले जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है .ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा है कि अधूरी सड़क को पूरा करवाने को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही साथ जिला प्रशासन को भी अवगत कराया गया है बावजूद इसकी इस सड़क को पूरा करवाने को लेकर कोई खास पहल नहीं किया जा रहा है. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और जो परिस्थितियों बनती जा रही है उसे सड़क के जल्द पूरा होने की संभावना भी नजर नहीं आ रही है.

उन्होंने बताया कि इन दिनों गर्मी के कारण इन सड़कों पर चलना कितना परेशानी का सबब होता है इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है, वहीं अगर आने वाले दिनों में जोरदार तरीके से बारिश होती है तो इलाके के लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा स्थानिक ग्रामीणों ने इस बात को लेकर स्पष्ट कहा है कि वर्तमान सरकार केवल सड़कों का निर्माण कार्य फाइलों पर दिखाना चाहती है और सड़कों को पूरा करवाने की पीछे उनकी कोई गंभीरता नजर नहीं आती है.

पूर्व विधायक कमलेश उरांव का हेमंत सरकार पर वार 

भाजपा के पूर्व विधायक कमलेश उरांव ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार जब से आई है तब से सड़कों का विकास पूरी तरह से थम सा गया है लगातार इलाके में लोग सड़कों के निर्माण करने की मांग तो कर रहे हैं नहीं सड़कों को पूरा करवाने को लेकर कोई सार्थक पहल नहीं किया जा रहा है. जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने स्पष्ट कहा है कि भाजपा की जब सरकार थी तो इलाके में मिश्रण निर्माण कार्य ना केवल शुरू होता था बल्कि उसे पूरा भी करवाया जाता था. लेकिन वर्तमान समय में सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करवा के सरकार कागजों पर उपलब्धि तो हासिल कर लेती है, लेकिन उन सड़कों को पूरा करवाने को लेकर कोई गंभीरता नजर नहीं आती है. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यही स्थिति रही तो बीजेपी इन मुद्दों को लेकर जल्द से जल्द सड़कों पर उतरने का काम करेगी.

पूर्व सांसद सुदर्शन भगत के अनुसार 

वहीं भाजपा के पूर्व सांसद सुदर्शन भगत की माने,तो गुमला जिला में यह मामला नहीं है बल्कि कई इलाकों में देखने को मिल रहा है कि सड़कों का काम तो शुरू करवाया जाता है लेकिन सड़क का काम पूरा नहीं हो पा रहा है दरअसल सरकार ग्रामीण इलाकों में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सुविधा देने का केवल दावा करती है उसे पूरा करवाने को लेकर उसकी गंभीरता नजर नहीं आती है यही कारण है की समस्याएं जिसकी तस्वीर बनी हुई है और लोग परेशानी में इधर-उधर भटकने को मजबूर है.

AlsoReadकलस्टर सिस्टम में अधिकारियों की चर्चा के दौरान छात्रों का हंगामा, वापस लेने की मांग की

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *