टीटीई की सतर्कता से बची मासूम की मुस्कान, सुरक्षित परिजनों से मिलवाया

Hazaribagh:गाड़ी संख्या18625 पूर्णियां कोर्ट-हटिया कोसी सुपर एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान टिकट जांच कर रहे टीटीई नवदीप कुमार और चंदन कुमार की...

Hazaribagh:गाड़ी संख्या18625 पूर्णियां कोर्ट-हटिया कोसी सुपर एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान टिकट जांच कर रहे टीटीई नवदीप कुमार और चंदन कुमार की सतर्कता एवं मानवीय संवेदनशीलता से एक बिछड़ी बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई.

छोटी बच्ची अकेली अवस्था में मिली 

जानकारी के अनुसार, टिकट जांच के दौरान डी-2 कोच में एक छोटी बच्ची अकेली अवस्था में मिली. पूछताछ करने पर बच्ची ने अपना नाम नैंसी कुमारी बताया. बच्ची ने बताया कि उसके माता-पिता हजारीबाग रोड स्टेशन पर उतर गए, जबकि वह अनजाने में ट्रेन में ही रह गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ऑन-ड्यूटी टिकट जांच स्टाफ ने तुरंत बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लिया और उसके परिजनों से संपर्क स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की. टीटीई की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ के कारण जल्द ही पारसनाथ स्टेशन पर बच्ची के माता-पिता से संपर्क स्थापित हो गया तथा पूरी जानकारी की पुष्टि की गई.

मानवीय सहायता रेलवे की प्राथमिकता

इसके बाद बच्ची को पूरी सुरक्षा और देखरेख के साथ पारसनाथ स्टेशन के स्टेशन मास्टर को सुपुर्द किया गया, ताकि उसे सुरक्षित रूप से उसके परिजनों को सौंपा जा सके.रेल प्रशासन ने टीटीई नवदीप कुमार और चंदन कुमार की संवेदनशीलता,सतर्कता और जिम्मेदार कार्यशैली की सराहना की है.अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा,सुविधा और मानवीय सहायता रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. इस संबंध में जानकारी वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी धनबाद मनीष सौरभ ने दी.

AlsoRead:हक और न्याय के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई: राजेंद्र सिंह

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *