Click Here
Click Here
Click Here

हक और न्याय के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई: राजेंद्र सिंह

Bokaro: बोकारो इस्पात संयंत्र के कोक-ओवन में ठेका मजदूरों की 40% छंटनी, ग्रेडिंग सिस्टम और प्रबंधन की नीतियों के विरोध में गुरुवार...

labor union
प्रदर्शन करते मजदूर

Bokaro: बोकारो इस्पात संयंत्र के कोक-ओवन में ठेका मजदूरों की 40% छंटनी, ग्रेडिंग सिस्टम और प्रबंधन की नीतियों के विरोध में गुरुवार को क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ (हिन्द मजदूर सभा) के बैनर तले जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया गया. संघ के नेतृत्व में मजदूरों का बड़ा जुलूस मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचकर सभा में बदल गया. संघ के महामंत्री राजेंद्र सिंह स्वास्थ्य कारणों से उपस्थित नहीं थे, लेकिन उन्होंने वर्चुअल संदेश के जरिए मजदूरों को संबोधित किया.

साकारात्मक कदम नहीं उठने पर मजदूर करेंगे काम ठप

महामंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह मजदूर विरोधी नीति है, जिसके खिलाफ अब संघर्ष तेज किया जाएगा. उन्होंने वेतन में देरी, असुरक्षित कार्य माहौल, जबरन स्किल्ड काम कराने और प्रबंधन की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए. साथ ही चेतावनी दी कि प्रबंधन ने इन चीजों पर जल्द सुधार करते हुए साकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो मजदूर काम ठप करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी. इस प्रदर्शन को सफल बनाने में कई मजदूर नेताओं की सक्रिय भूमिका रही.

यह भी पढ़ें: 50 साल बाद हजारीबाग में मुनिराजों का प्रवेश, जैन समाज में खुशी की लहर – Newswave Jharkhand

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *