बंदगांव में अधिकार मित्रों ने लगाया शीतल पेयजल स्टॉल, लोगों को गर्मी से बचाव की दी जानकारी

Chakradharpur: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में बंदगांव प्रखंड...

Adhikar Mitra Bandgaon
बच्चों को पेयजल बांटते अधिकार मित्र

Chakradharpur: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में बंदगांव प्रखंड के अधिकार मित्रों द्वारा कराईकेला क्षेत्र में भीषण गर्मी को देखते हुए शीतल पेयजल स्टॉल लगाया गया. इस दौरान राहगीरों एवं आम लोगों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया गया तथा लोगों को गर्मी से बचाव, स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. अधिकार मित्रों ने लोगों को अधिक पानी पीने, धूप में निकलने से बचने तथा स्वास्थ्य खराब होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की जानकारी दी.

आम नागरिकों को दी गई नि:शुल्क कानूनी सहायता से संबंधित जानकारी

कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों को नि:शुल्क कानूनी सहायता एवं उनके अधिकारों से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई. लोगों को बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जरूरतमंद एवं असहाय व्यक्तियों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है. अधिकार मित्रों की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे जनहित में सराहनीय कदम बताया.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में भाजपा सांसद और विधायक की अंदरूनी जंग पर कांग्रेस का हमला, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद बोलीं- “रामायण में महाभारत का दृश्य बन गया है”

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *