भीषण गर्मी में ट्रैफिक पुलिस के बीच डालसा पीएलवी ने ठंडा जल व ओआरएस पैकेट का किया वितरण

Jamshedpur: जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए जा रहे 90 दिवसीय सघन जागरूकता अभियान के दौरान...

Dalsa PLV
ट्रैफिक पुलिस के बीच डालसा पीएलवी ने ओआरएस पैकेट का किया वितरण

Jamshedpur:  जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए जा रहे 90 दिवसीय सघन जागरूकता अभियान के दौरान तपती धूप व भीषण गर्मी को देखते हुए डालसा के पीएलवी न्याय रथ के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ लोगों के बीच ओआरएस घोल एवं ठंडा जल पिलाकर मानवता का परिचय भी देने का काम कर रहे हैं. इसी कड़ी में गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस के बीच ठंडा जल व ओआरएस घोल पैकेट वितरित किया गया. डालसा टीम में पीएलवी के रूप में नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायशवाल, संजय तिवारी, मनोज महतो एवं बालेश्वर दास शामिल थे.

ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बीच ठंडा जल का किया गया वितरण

इन लोगों ने डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर गुरुवार को साकची शीतला मंदिर के समीप, आम बगान के समीप, साकची गोलचक्कर, साकची थाना के समीप, बिष्टुपुर, सोनारी आदि जगहों में दोपहर के समय ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बीच ठंडा जल एवं ओआरएस घोल पैकेट वितरण किया.

इस नेक कार्य के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से काफी सराहना मिली. पीएलवी ने बताया कि इस नेक कार्य के साथ ही इस अभियान के दौरान जरूरतमंद तथा आम जनों को कानून के प्रति जागरूक भी किया गया. जागरूकता अभियान में नागरिक के मौलिक अधिकार व कर्तव्य, सीनियर सिटीजन एक्ट, पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, दुर्घटना क्लेम, आपदा राहत, नशा उन्मूलन आदि की जानकारी दी गई. साथ ही सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया. इसके अलावा किसी भी समस्या के समाधान के लिए डालसा कार्यालय में संपर्क करने को कहा गया.

यह भी पढ़ें: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, आधा दर्जन से अधिक परीक्षार्थियों से पूछताछ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *