Click Here
Click Here
Click Here

रांची: नयासराय में खूनी संघर्ष, 12 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और गाड़ियां बरामद

रांची: राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत नयासराय गांव में शनिवार की रात वर्चस्व और आपसी विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प...

रांची: राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत नयासराय गांव में शनिवार की रात वर्चस्व और आपसी विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और घटना में शामिल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से राइफल, पिस्टल और लग्जरी वाहन समेत भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया है.

क्या है पूरा मामला?

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

घटना 28 फरवरी के रात की है. विधानसभा थाना प्रभारी को सूचना मिली कि नयासराय गांव में दो गुटों के बीच हिंसक मारपीट और लड़ाई-झगड़ा हो रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची तो वहां देखा कि कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग नयासराय निवासी जाकिर अंसारी और उसके बेटे पर जानलेवा हमला कर रहे थे. इस हमले में जाकिर अंसारी का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए दलादली स्थित Aston Hospital में भर्ती कराया गया है. वहीं, दूसरी ओर घटना में शामिल घायल अभियुक्त अरुण खलखो और अजय तिर्की का इलाज कुटे अस्पताल में चल रहा है.

Also Read: एडवांस्ड स्टील प्रोसेस में 11 हजार करोड़ रुपये निवेश करेगा टाटा स्टील

30 नामजद और 15 अज्ञात पर प्राथमिकी

पुलिस ने वादी जाकिर अंसारी के लिखित आवेदन के आधार पर विधानसभा थाना कांड संख्या 21/26 दर्ज किया है. इस मामले में 30 नामजद और करीब 10-15 अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

छोटू खालखो, कुलदीप खलखो, बबलू कुजूर, शुभम प्रजापती, कमलेश महली, चंदन टोप्पो, राज किशोर उरांव, प्रदीप लोहार, सुमित कुमार सिंह, मुकेश कुमार, रवि कुमार, दिलजन मुण्डा शामिल है. अपराधियों के पास से पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार और भागने के लिए उपयोग किए गए वाहनों को जब्त किया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *