10वीं-ITI पास उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, BRO में निकली 899 पदों पर भर्ती

News Wave Desk: अगर आप भी देश की सेवा करने के साथ एक सुरक्षित सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो...

News Wave Desk: अगर आप भी देश की सेवा करने के साथ एक सुरक्षित सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका सामने आया है. रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन यानी BRO ने जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (GREF) में ग्रुप ‘C’ के 899 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. खास बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा. यानी फॉर्म भरकर डाक के माध्यम से भेजना होगा.

किन पदों पर होगी भर्ती?

BRO द्वारा इस भर्ती अभियान के तहत टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों तरह के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

  • स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT) – 300 पद
  • ऑपरेटर कम्युनिकेशन – 261 पद
  • ऑपरेटर एक्सकेवेटिंग मशीनरी (OEM) – 207 पद
  • इलेक्ट्रिशियन – 79 पद
  • ड्राफ्ट्समैन – 42 पद
  • हिंदी टाइपिस्ट – 10 पद

कुल मिलाकर 899 पदों पर भर्ती निकाली गई है.

क्या है योग्यता?

स्टोर कीपर टेक्निकल और हिंदी टाइपिस्ट पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है. हिंदी टाइपिस्ट पद के लिए हिंदी टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट मांगी गई है. वहीं इलेक्ट्रिशियन, ड्राफ्ट्समैन और ऑपरेटर पदों के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना जरूरी है. साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट या डिप्लोमा होना चाहिए. OEM पद के लिए हैवी मोटर व्हीकल (HMV) ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य रखा गया है.

Read Also: Journalism के छात्रों के लिए सरकारी नौकरी के बढ़े मौके, डिजिटल मीडिया में खुल रहे नए रास्ते

आयु सीमा

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं सरकारी नियमों के अनुसार OBC वर्ग को 3 साल और SC/ST वर्ग को 5 साल की छूट दी जाएगी.

आवेदन की अहम तारीखें

  • आवेदन शुरू होने की तारीख – 21 मई 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख – 04 जुलाई 2026

आवेदन शुल्क

जनरल, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है.

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले BRO की आधिकारिक वेबसाइट BRO Official Website पर जाकर भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें. इसके बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालें और मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें. जरूरी दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच करने के बाद आवेदन पत्र को “कमांडेंट, GREF सेंटर, दिघी कैंप, पुणे, महाराष्ट्र-411015” के पते पर स्पीड पोस्ट या डाक के जरिए भेज दें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *