Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार की एक महिला कैदी के साथ यौन शोषण से जुड़ी खबरों पर संज्ञान लिया है. शुक्रवार को हाईकोर्ट की वेकेशन बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार और DGP को इस पूरे मामले में विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 8 जून की तारीख मुकर्रर की है.

DGP और राज्य सरकार से मांगा जवाब
हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय और जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ में इस मामले की सुनवाई हुई. अदालत अब इस मामले को जनहित याचिका के रूप में तब्दील कर सुनवाई कर रहा है. शुक्रवार की सुनवाई के दौरान अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि हाईकोर्ट खुद ही इस घटना की मॉनिटरिंग करेगा. सरकार की ओर से यह जानकारी दी गई है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच करवाई जा रही है.
Read Also: Journalism के छात्रों के लिए सरकारी नौकरी के बढ़े मौके, डिजिटल मीडिया में खुल रहे नए रास्ते
