तमाड़ में अनुसूचित जाति बालिकाओं के लिए आवासीय विद्यालय की मांग तेज, मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

Ranchi : चमरा लिंडा से शुक्रवार को उलगुलान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मुंडा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर अनुसूचित...

Ranchi : चमरा लिंडा से शुक्रवार को उलगुलान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मुंडा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर अनुसूचित जाति समाज की बालिकाओं के लिए आवासीय विद्यालय खोलने की मांग उठाई. प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि राज्य गठन के वर्षों बाद भी SC समुदाय के बच्चों के लिए पर्याप्त आवासीय विद्यालय उपलब्ध नहीं हैं. प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा और छात्रावास सुविधा नहीं मिल पाने के कारण पढ़ाई में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर बालिकाओं की शिक्षा सबसे अधिक प्रभावित हो रही है.

तमाड़ में 5 एकड़ जमीन पर विद्यालय बनाने का प्रस्ताव

उलगुलान मोर्चा अध्यक्ष मुकेश मुंडा ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है. उन्होंने बताया कि तमाड़ प्रखंड क्षेत्र में मौजा स्थित लगभग 5 एकड़ जमीन पर आवासीय विद्यालय निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है. इससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवासीय सुविधा भी मिल सकेगी. कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया, उन्होंने कहा कि सरकार वंचित और अनुसूचित जाति समुदाय के बच्चों के शैक्षणिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और प्रस्ताव पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

प्रतिनिधिमंडल में ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर पुरंदर कुमार, नन्द कुमार राम, हीरा रजक, अजय सेठ, लक्ष्मण मुंडा और जगप्रसाद रजक समेत कई लोग उपस्थित रहे.

Also Read : चेशायर होम रोड स्थित टेंट हाउस में आग, सभी समान जल कर हुए राख

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *