Pakur : अनुदीप सिंह के नेतृत्व में पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए BGR कंपनी से नक्सलियों के नाम पर 50 लाख रुपये की लेवी मांगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामला अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के इकड़ी नाला का है, जहां BGR कोल कंपनी पुल निर्माण का कार्य करा रही है. जानकारी के अनुसार, बीते 14 मई को निर्माण स्थल पर पहुंचकर नक्सली संगठन के नाम पर कंपनी से 50 लाख रुपये की लेवी की मांग की गई थी.

लेवी और आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस का एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद कंपनी की शिकायत पर अमड़ापाड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया, घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुदीप सिंह ने महेशपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया, पुलिस टीम ने टेक्निकल और मैनुअल इनपुट के आधार पर छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी ने बताया कि जिले में लेवी और आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की लगातार नजर है तथा ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
Also Read : नकारात्मक लोगों से दूरी बनाना है जरूरी
