Ranchi: राजधानी के सदर थाना क्षेत्र स्थित चेशायर होम रोड में आग लग गई. यह आग टेंट हाउस के गोदाम में लग गई. आग इतनी भयावह थी कि घंटों बीत जाने के बाद भी इस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है. गोदाम में रखे सारे सामान जल कर राख हो गए. घटना के बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और आसमान में काले धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. छह दमकल गाड़ियां लगातार आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई हैं. टेंट हाउस में रखे कपड़े, बांस, गद्दे, प्लास्टिक की कुर्सियां और अन्य डेकोरेशन के सामान अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आग ने बेहद कम समय में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे राहत कार्य में काफी बाधा आ रही है.
इस मामले को लेकर सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि गोदाम में रखे सारे सामान जल कर राख हो गए हैं. फिलहाल इस मामले में थाना में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी. कितना का नुकसान हुआ है इसका मालिकों के द्वारा आकलन किया जा रहा है. फिलहाल राहत बचाव का कार्य जारी है.
ALSO READ: पार्टी में बुलाकर रेप करवाने की आरोपी ओली विश्वकर्मा के खिलाफ पुलिस ने दी केस डायरी
