Click Here
Click Here
Click Here

रांची: जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, 8 टीमें दिखा रही हैं अपना जलवा

रांची: जिला हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में प्रथम जिला स्तरीय हैंडबॉल बालक एवं बालिका प्रतियोगिता का आयोजन सी.एन. राज हाई स्कूल ग्राउंड...

रांची: जिला हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में प्रथम जिला स्तरीय हैंडबॉल बालक एवं बालिका प्रतियोगिता का आयोजन सी.एन. राज हाई स्कूल ग्राउंड में धूमधाम से किया गया. प्रतियोगिता में जिले की कुल आठ टीमों ने भाग लिया और खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया.

बालक वर्ग में रांची टीम बनी चैंपियन

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में रांची हैंडबॉल टीम ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए रातू हैंडबॉल ट्रेनिंग सेंटर को 4-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया. पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन रांची टीम ने बेहतर तालमेल और तेज आक्रमण के दम पर जीत दर्ज की.

Also Read: रांची: नयासराय में खूनी संघर्ष, 12 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और गाड़ियां बरामद

बालिका वर्ग में जे.बी.एफ. अकादमी का जलवा

बालिका वर्ग के फाइनल में जे.बी.एफ. हैंडबॉल अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रातु हैंडबॉल ट्रेनिंग सेंटर को 6-4 से पराजित किया. मुकाबला काफी रोमांचक रहा और अंतिम मिनट तक दर्शकों की धड़कनें बढ़ी रहीं.

दिलीप उरांव और दिव्या एक्का बने बेस्ट प्लेयर

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बालक वर्ग में दिलीप उरांव और बालिका वर्ग में दिव्या एक्का को ‘बेस्ट प्लेयर’ का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सभी ने सराहना की.

अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी ओम शंकर गुप्ता द्वारा किया गया. समापन समारोह में रातु प्रमुख संगीता तिर्की, बड़काटोली की मुखिया जयश्री देवी, कृष्णा उरांव, रिकी और सूरज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *