News Wave Desk:जन्म और स्वामी ग्रह मूलांक 1 उन लोगों का होता है जिनका जन्म महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ हो. इनका स्वामी ग्रह सूर्य है, जो इन्हें तेज, आत्मविश्वास और नेतृत्व की अद्भुत क्षमता देता है.

मुख्य विशेषताएँ

मूलांक 1 वाले लोग जन्मजात लीडर होते हैं. ये स्वतंत्र विचारों के धनी, आत्मनिर्भर और बेहद रचनात्मक होते हैं. “खुद करेंगे, खुद संभालेंगे” इनका जीवन मंत्र है. इन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पसंद नहीं, बल्कि अपनी पहचान खुद बनाना पसंद है. इनके दिल साफ होते हैं और ये सच बोलने से नहीं हिचकते, चाहे सामने वाले को अच्छा लगे या बुरा.
कमजोरियां

सूर्य का प्रभाव इनकी शख्सियत में अहंकार और जिद भी ला देता है. आलोचना इनसे बर्दाश्त नहीं होती और गुस्सा जल्दी आ जाता है. हर चीज़ को कंट्रोल करने की आदत कभी-कभी तनाव और रिश्तों में खटास ला सकती है.
करियर और प्रेम जीवन

करियर के लिहाज से ये लोग बॉस, मैनेजर, उद्यमी, राजनीति या प्रशासनिक क्षेत्र में बहुत सफल होते हैं. 9 से 5 की नौकरी में बंधना पसंद नहीं करते. इन्हे ऊँचे पद और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी पसंद है. प्रेम में ये वफादार होते हैं, लेकिन पार्टनर से पूरा सम्मान और अहमियत चाहते हैं.
सफलता का मंत्र
मूलांक 1 वालों को चाहिए कि वे अपने अहंकार को नियंत्रित करें और दूसरों की राय भी सुनें. सूर्य की तरह चमकें, लेकिन अपनी गर्मी से किसी को परेशान न करें. अनुशासन और धैर्य के साथ ये जीवन में बड़ी ऊँचाइयाँ छू सकते हैं. धीरूभाई अंबानी, मुकेश अंबानी और शाहरुख खान जैसे लोग इनके प्रेरणास्त्रोत हैं.
ALSO READ: 50 साल बाद हजारीबाग में मुनिराजों का प्रवेश, जैन समाज में खुशी की लहर
