Chakradharpur : मनीष कुमार ने जिले के सभी मतदाताओं से 23 मई 2026 को अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदाता सूची में नाम जांचने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस दिन सभी बूथों पर अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित की जाएगी.

मतदान केंद्र पर जाकर करें नाम की जांच
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम अनमैप्ड सूची में होगा, उन्हें संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से संपर्क कर अपनी मतदाता मैपिंग सुनिश्चित करनी होगी. प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ जानकारी सत्यापित कराएं, ताकि भविष्य में नाम कटने या किसी अन्य त्रुटि की समस्या से बचा जा सके.
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहा विशेष अभियान
उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है.
इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और पारदर्शी बनाना है। इसके तहत.
- अनुपस्थित मतदाताओं की पहचान
- स्थानांतरित मतदाताओं का सत्यापन
- मृत मतदाताओं के नाम हटाना
- डुप्लीकेट नामों की जांच
- जैसे कार्य किए जा रहे हैं.
2003 की सूची के आधार पर हुआ था पैरेंटल मैपिंग
प्रशासन के अनुसार वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर वर्तमान मतदाताओं का पैरेंटल मैपिंग कार्य किया गया था.
हालांकि कई लोग विभिन्न कारणों से उस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके थे। ऐसे सभी अनमैप्ड मतदाताओं की सूची अब 23 मई को सभी मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाएगी.
लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत करने की अपील
जिला प्रशासन ने नागरिकों से इस विशेष अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है. प्रशासन का कहना है कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सही तरीके से मतदाता सूची में दर्ज होना जरूरी है, ताकि सभी लोग आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें.
Also Read : किराया विवाद में जमकर मारपीट
