News Wave Desk: गुस्सा आना एक सामान्य भावना है, लेकिन इसका सही समय पर नियंत्रण बेहद जरूरी है. जब आपको जबड़ा कसना, दिल की धड़कन तेज़ होना या चेहरा गर्म महसूस हो, तो समझिए आपको गुस्सा आ रहा है .ऐसे में तुरंत 5 सेकंड के लिए रुक जाएँ ,न बोलें, न प्रतिक्रिया दें. यही पल आपको गलत फैसलों से बचा सकते हैं.

S.T.O.P तकनीक अपनाएं

- S (Stop): जो कर रहे हैं, वह तुरंत रोक दें.
- T (Take a breath): तीन बार गहरी साँस लें 4 सेकंड लें, 4 सेकंड सांस रोकें, 6 सेकंड सांस छोड़ें.
- O (Observe): सोचें, गुस्से की असली वजह क्या है क्या ये वास्तव में जरूरी है?
- P (Proceed): शांत होकर आगे बढ़ें या वहाँ से हट जाएं.
माहौल बदलें और पैटर्न तोड़ें

गुस्से का पैटर्न तोड़ना बहुत जरूरी है. टहल लें, पुशअप करें, ठंडा पानी चेहरे पर डालें या “मुझे 10 मिनट चाहिए” कहकर कमरे से बाहर निकल जाएं, कभी भी गरम दिमाग से बहस न करें.
सोच का नजरिया बदलें

अक्सर गुस्से की जड़ “मेरी बेइज्जती हुई” या “ऐसा नहीं होना चाहिए” जैसी सोच होती है. खुद से पूछें, “क्या ये 5 दिन बाद भी मायने रखेगा?” ज़्यादातर जवाब “नहीं” होगा. सामने वाला जानबूझकर नहीं, अनजाने में भी गलती कर सकता है.
भावनाएँ संवाद से जताएं

चिल्लाने की बजाय अपनी भावना साफ शब्दों में कहें—“मुझे बुरा लगता है जब…”. इससे सामने वाला भी आपकी बात बेहतर समझ सकेगा.
ट्रिगर पहचानें और रूटीन सुधारें

एक हफ्ते तक नोट करें कि गुस्सा कब आएगा क्या आप भूखे, थके या तनाव में थे? भूख, नींद की कमी और जल्दबाजी हैं गुस्से के मुख्य कारण. इनका ध्यान रखें.
बड़े फैसलों के लिए 24 घंटे रुकें

गुस्से में कोई बड़ा फैसला जैसे मैसेज भेजना, रिजाइन या ब्रेकअप तुरंत न लें. 24 घंटे बाद सोचें, 90% मामलों में आप उसे भेजना ही नहीं चाहेंगे.
गुस्सा आना स्वाभाविक है, लेकिन उसे कंट्रोल करना आपकी असली ताकत है. गुस्से को सकारात्मक ऊर्जा में बदलें और खुद पर नियंत्रण रखें.
ALSO READ: नकारात्मक लोगों से दूरी बनाना है जरूरी
