फिल्म ‘कारा’ अब OTT पर आने को तैयार

News Wave Desk: दमदार कहानी और स्टारकास्ट धनुष की नई फिल्म ‘कारा’ 30 अप्रैल 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और...

News Wave Desk: दमदार कहानी और स्टारकास्ट धनुष की नई फिल्म ‘कारा’ 30 अप्रैल 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और आते ही चर्चा में आ गई. इस फिल्म का निर्देशन विग्नेश राजा ने किया है, जिन्होंने पहले ‘पोर थोजिल’ बनाई थी. ‘कारा’ की कहानी 1990 के खाड़ी युद्ध के दौर पर आधारित है, जिसमें एक्शन, थ्रिलर और पारिवारिक भावनाएं देखने को मिलती हैं. फिल्म में धनुष के साथ ममिता बैजू और सुरज वेंजारामूडु ने भी अहम किरदार निभाए हैं.

थिएटर के बाद अब OTT पर इंतजार

फिल्म को थिएटर में दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. अब सभी फैंस इसे घर पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. Netflix ने ‘कारा’ के डिजिटल राइट्स बड़ी कीमत पर खरीदे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 28 मई 2026 को Netflix पर रिलीज हो सकती है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक ऑफिशियल डेट घोषित नहीं की है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म जून के मध्य तक भी रिलीज हो सकती है. आमतौर पर तमिल फिल्में थिएटर में रिलीज के 4-8 हफ्ते बाद OTT पर आती हैं.

कई भाषाओं में होगी उपलब्ध

‘कारा’ सिर्फ तमिल ही नहीं, बल्कि हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी Netflix पर रिलीज होगी. इसका मतलब है कि नॉर्थ इंडिया के दर्शक भी इसे हिंदी डब में देख पाएंगे.

फिल्म की खास बातें

‘कारा’ की सबसे बड़ी खासियत है धनुष का 90s का रेट्रो लुक, दमदार एक्शन सीन्स और इमोशनल कहानी. अगर आपको ‘असुरन’ या ‘कर्णन’ जैसी फिल्में पसंद आई हैं, तो ‘कारा’ भी आपको जरूर पसंद आएगी.

 

ALSO READ: क्या खत्म हो गया धोनी का IPL सफर? मांजरेकर बोले- दिलचस्पी खत्म हो गई

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *