Ranchi: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआइ) के करोड़ों ग्राहकों के लिए बेहद जरूरी खबर है. 23 से 28 मई के बीच वीकेंड, देशव्यापी हड़ताल और त्योहार के चलते बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप रहने की आशंका है.

23 और 24 मई (शनिवार-रविवार): महीने का चौथा शनिवार होने के कारण 23 मई को बैंक बंद रहेंगे, जबकि 24 मई को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है.
25 और 26 मई (सोमवार-मंगलवार): ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने क्लर्क और अन्य स्टाफ कर्मचारियों की मांगों को लेकर दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है, जिससे शाखाओं का कामकाज प्रभावित होगा.
27 और 28 मई (बुधवार-गुरुवार): रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार, देश के अधिकांश हिस्सों में 27 मई को बकरीद की छुट्टी रहेगी, वहीं कुछ राज्यों और जम्मू-कश्मीर में 28 मई को भी बैंक बंद रहेंगे.
