पंचघाघ में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पानी में तैरती मिली लाश; तीन-चार दिन पुरानी मौत की आशंका

Khunti: जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पंचघाघ से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।...

Khunti: जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पंचघाघ से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मुरहू थाना क्षेत्र के घंसू डोभा की बताई जा रही है, जहां पानी में शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही मुरहू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि शव से काफी दुर्गंध आ रही थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत करीब तीन से चार दिन पहले हुई होगी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

प्रारंभिक जांच में पुलिस डूबने से मौत की आशंका जता रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया है.

ALSO READ: तमाड़ थाना प्रभारी प्रवीण मोदी निलंबित, लगातार शिकायतों के बाद एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई

शव की पहचान में जुटी पुलिस

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों और थाना क्षेत्रों में पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। वहीं, मामले के हर पहलू की जांच भी की जा रही है। पंचघाघ जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर शव मिलने की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *