Click Here
Click Here
Click Here

दहेज हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

Koderma: जयनगर थाना क्षेत्र के सतडीहा पंचायत अंतर्गत नवादा गांव में नवविवाहिता कोशिला कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में मृतिका के मायके...

Koderma: जयनगर थाना क्षेत्र के सतडीहा पंचायत अंतर्गत नवादा गांव में नवविवाहिता कोशिला कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में मृतिका के मायके पक्ष की शिकायत पर जयनगर थाना में दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.

ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

मृतिका के भाई कुलदीप यादव, निवासी सलैया (कोडरमा), ने थाना में आवेदन देकर अपनी बहन की हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है. आवेदन में मृतिका के पति अजीत यादव, ससुर प्रकाश यादव, सास द्रौपती देवी, भैसुर सुनील यादव, अजय यादव, गोतनी आरती देवी एवं सीमा देवी, सभी निवासी नवादा, को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. आरोप लगाया गया है कि दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करने के बाद मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी गई.

कार्रवाई में देरी पर सड़क जाम

बताया गया कि बीते शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतिका के मायके वाले शव लेकर जयनगर थाना पहुंचे थे और सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करने लगे. काफी देर तक कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित लोग थाना के बाहर सड़क पर बैठ गए थे और जाम कर दिया था. इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई. करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहने से आवागमन प्रभावित रहा.

ALSO READ: आदिवासी समागम’ केवल इवेंट मैनेजमेंट, भाजपा की नीयत में खोट: कांग्रेस

पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हटाई भीड़

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए थाना प्रभारी विकास कुमार, पुलिस पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे. थाना प्रभारी ने लोगों को आश्वस्त किया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी. इस दौरान ग्रामीणों ने मृतिका के दो माह के मासूम बच्चे के भरण-पोषण की व्यवस्था करने की भी मांग उठाई.

बताया गया कि काफी समझाने के बाद भी लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे, जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को सड़क से हटाया. बाद में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के बीच सहमति बनने और पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ. इसके उपरांत स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को अंतिम संस्कार के लिए मृतिका के ससुराल ले जाया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है तथा नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *