Click Here
Click Here
Click Here

दिल्ली में गूंजेगी आदिवासी समाज की आवाज, गर्जाना रैली में शामिल होने गिरिडीह से रवाना हुए 200 से अधिक लोग

Giridih: आगामी 24 मई को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली “गर्जाना रैली” में भाग लेने के लिए गिरिडीह से...

Giridih: आगामी 24 मई को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली “गर्जाना रैली” में भाग लेने के लिए गिरिडीह से आदिवासी समाज के 200 से अधिक लोग शुक्रवार को रवाना हुए. गिरी बनवासी कल्याण परिषद, संथाल परगना दुमका के बैनर तले निकला यह जत्था शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर से दिल्ली के लिए रवाना हुआ. इस दौरान पारंपरिक नारों और उत्साह के साथ लोगों ने रैली को लेकर अपनी एकजुटता दिखाई.

दुमका से चलेगी विशेष ट्रेन

गिरी बनवासी कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष बिनोद केसरी ने बताया कि दुमका से एक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से झारखंड के आठ जिलों से करीब 1600 आदिवासी समाज के लोग दिल्ली पहुंचेंगे. उन्होंने कहा कि रैली में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah समेत संघ से जुड़े कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.

डी-लिस्टिंग रहेगा रैली का मुख्य मुद्दा

उन्होंने बताया कि रैली का मुख्य मुद्दा “डी-लिस्टिंग” है. परिषद का कहना है कि जो लोग धर्म परिवर्तन कर दूसरे धर्म या जाति में चले जाते हैं, उन्हें अनुसूचित जनजाति के आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए. इस मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन चलाया जा रहा है.

ALSO READ: मरकच्चो थाना में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

आदिवासी अधिकारों की आवाज बुलंद करने का दावा

बिनोद केसरी ने कहा कि यह आंदोलन आदिवासी समाज की पहचान, अधिकार और संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा है. रैली के माध्यम से केंद्र सरकार तक समाज की आवाज पहुंचाने का प्रयास होगा. दिल्ली रवाना होने वालों में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल रहे. सभी में रैली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. आयोजकों का दावा है कि यह रैली आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर एक बड़े जनआंदोलन का रूप ले सकती है.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *