Kodrama:जिले के मरकचो थाना परिसर में शुक्रवार को मुस्लिमों का पवित्र पर्व बकरीद (कुर्बानी) को शांति पूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक में प्रखण्ड प्रमुख विजय कुमार सिंह, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी हुलास महतो, थाना प्रभारी नन्दकिशोर तिवारी, मुखिया रंजीत कुमार सिंह, एस आई गोविंद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख बिजय कुमार सिह ने की. जबकि संचालन थाना प्रभारी नन्दकिशोर तिवारी ने की.

बैठक में प्रखण्ड में बकरीद शांति पूर्ण माहौल में मनाने का दोनों समुदाय के लोगों द्वारा निर्णय लिया गया. साथ ही जनप्रतिनिधियों ने मरकच्चो में बिजली कटौती और लो वोल्टेज में अविलम्ब सुधार किए जाने पर चर्चा की गई. अविलम्ब सुधार नही होने पर आंदोलन का रूप अख्तियार किया जाएगा. बिजली कटौती के कारण पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है. मरकच्चो दक्षिणी पंचायत व मध्य पंचायत में नियमित और सुचारू रूप से पेयजल नही पहुंचने पर आवाज उठाई गयी. बैठक में खलील अंसारी, तौकीर आलम, मो शाकीर अहमद, पंसस सहदेव यादव, राजेश पासवान, शतीस सिंह, मो जहूर हुसैन, कमल साव,रामचन्द्र साव, मो अनवर, अशोक यादव,अरविंद टुड्डू इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित थे.
AlsoRead:उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
