बोकारो: रैयत ने डालमिया कंपनी पर लगाया आरोप, कहा- ‘बाउंड्री का प्लस्तर करने के लिए डालमिया कंपनी ने उसकी जमीन पर लगे पेड़ को काटा’

Bokaro: रैयत प्रह्लाद महतो ने आरोप लगाया है कि बोकारो औद्योगिक क्षेत्र स्थित डालमिया भारत सीमेंट प्लांट ने अपने बाउंड्री वाल का...

Bokaro: रैयत प्रह्लाद महतो ने आरोप लगाया है कि बोकारो औद्योगिक क्षेत्र स्थित डालमिया भारत सीमेंट प्लांट ने अपने बाउंड्री वाल का प्लस्तर करने के लिए उनकी जमीन पर खड़ा पेड़ को काट कर गिरा दिया. रैयत प्रह्लाद महतो ने कहा- ‘कंपनी मेरी जमीन के कुछ हिस्से का समतलीकरण कर बाउंड्री वाल का प्लस्तर करने से पहले मुझे सूचित नहीं किया. मनमाने ढंग से काम करते हुए कंपनी प्रबंधन ने मेरे जमीन पर खड़ा पेड़ काट दिया. इस संबंध में 18 मई को बालीडीह ओपी को लिखित शिकायत दी गई थी. थाना ने प्लस्तर के काम पर रोक लगाते हुए कंपनी को जमीन के कागज सहित थाने में आने को कहा, लेकिन कंपनी की ओर से कोई प्रतिनिधि थाना नहीं पहुंचा. इसी बीच कंपनी ने शुक्रवार को पुनः काम आरंभ कर दिया.

यह भी पढ़ें: बिहार को मिलनी चाहिए अपनी IPL टीम: अनिल अग्रवाल

‘4 एकड़ जमीन अधिग्रहण के बदले 4 नौकरी देने के वादे से मुकर रहे’

रैयत प्रह्लाद महतो ने कहा कि यहां पर हमारा 9 एकड़ 16 डिसमिल के आसपास जमीन है. साल 2011 में जेपी सीमेंट प्लांट द्वारा 4 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया. इसके एवज में 4 लोगों को नियोजन देने का भरोसा दिलाया गया था. इसके बाद डालमिया सीमेंट ने इसे खरीद लिया. डालमिया सीमेंट प्रबंधन ने भी नियोजन का आश्वासन दिया. बेटे को नौकरी भी दी. लेकिन अभी तक दामाद को कॉन्ट्रैक्ट लेबर के तौर पर काम कराया जा रहा है, जबकि पे-रोल पर देना था.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में गूंजेगी आदिवासी समाज की आवाज, गर्जाना रैली में शामिल होने गिरिडीह से रवाना हुए 200 से अधिक लोग

जमीन का नहीं मिला सरकारी दर पर मुआवजा

उन्होंने कहा कि जो जमीन कंपनी प्रबंधन के द्वारा अधिग्रहण किया गया, उसका भुगतान भी सरकारी दर पर नहीं किया गया. वर्तमान में कंपनी के बाउंड्री के बगल में स्थित मेरी जमीन पर कंपनी द्वारा कचरा फेंका जा रहा है. बिना सूचना के मेरी जमीन पर गिर पेड़ को काट दिया गया. इस संबंध में कंपनी प्रबंधन के कॉरपोरेट अकाउंटेंट राजीव कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार की किसी भी तरह की जानकारी उन्हें नहीं है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *