जनता दरबार में विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे नागरिक, उपायुक्त ने कार्रवाई के दिए निर्देश

Kodarma:समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं...

Kodarma:समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों के त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन का निर्देश दिया. जनता दरबार में मृत्यु प्रमाणपत्र निर्गत करने, मकान निर्माण करने में बाधा डालने, गैर मजरूआ जमीन पर अवैध कब्जा से मुक्ति एवं खेल मैदान बनवाने के संबंध में, रोजगार उपलब्ध कराने, सरकारी आवास का लाभ दिलाने समेत विभिन्न जनहित से जुड़े मामलों पर आवेदन प्राप्त हुए. उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें.

AlsoRead:बिहार को मिलनी चाहिए अपनी IPL टीम: अनिल अग्रवाल

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *