Click Here
Click Here
Click Here

टेबो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 किलो पोस्तु और 7 लाख नकद के साथ 3 अफीम तस्कर गिरफ्तार

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला के टेबो थाना के रोगोद गांव में टेबो थाना प्रभारी सुशील कुमार मारंडी के नेतृत्व में पुलिस ने...

Tebo police
पुलिस के साथ गिरफ्तार तस्कर

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला के टेबो थाना के रोगोद गांव में टेबो थाना प्रभारी सुशील कुमार मारंडी के नेतृत्व में पुलिस ने अफीम तस्कर के खिलाफ सर्च अभियान चलाया, जिसमें पुलिस को सफलता मिली. पुलिस ने 20 किलो पोस्तु, 2 बाइक एवं नगद 7 लाख रुपये समेत 3 अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया. जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि रोगोद गांव में अफीम खरीद के लिए कुछ अफीम तस्कर आने वाले हैं. इसके बाद पुलिस ने जंगल क्षेत्र में जाल बिछा दिया. जैसे ही अफीम तस्कर पहुंचे पुलिस ने उन तीनों को पकड़ लिया. उनके निशानदेही पर 20 किलो पोस्तु भी पुलिस ने बरामद किया. पुलिस ने टेबो थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 27(a)/28/29 के तहत नामजद तीन आरोपियों पर मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाया जाएगा लगातार अभियान

गिरफ्तार आरोपियों में रोगोद गांव निवासी बुद्धनाथ पूरती (38 वर्ष), सोमा हास्सा पूरती (26 वर्ष) तथा कोटागढ़ा गांव निवासी मांगरा हुनी पूरती (22 वर्ष) शामिल हैं. टेबो थाना प्रभारी सुशील कुमार मरांडी ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा कि एसपी के निर्देश से टेबो क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के मामलों में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी. मालूम रहे कि टेबो थाना क्षेत्र के पूरा क्षेत्र जंगल क्षेत्र में आता है. पुलिस से बच कर यहां के ग्रामीण अफीम का फसल लगाते हैं, जिस कारण पुलिस बराबर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाती रहती है.

यह भी पढ़ें: जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत नलिता पंचायत में जनसुनवाई, उपायुक्त ने ग्रामीणों को शिक्षा और जनभागीदारी का दिया संदेश

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *