Click Here
Click Here
Click Here

BREAKING- CM हेमंत 25 मई से शुरू करेंगे विभागवार समीक्षा बैठकों का दौर, जानिए डे टू डे शेड्यूल

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 25 मई से 11 जून 2026 तक प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में उच्च स्तरीय समीक्षा...

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 25 मई से 11 जून 2026 तक प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठकों का आयोजन किया जाएगा. इन मैराथन समीक्षा बैठको में सभी प्रमुख विभागों के कार्यों का मूल्यांकन करना और योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करने पर फोकस किया जाएगा. आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक समीक्षा बैठकें प्रतिदिन दो सत्रो में आयोजित की जाएंगी. इन सभी समीक्षा बैठकों में संबंधित विभागों के प्रभारी मंत्रियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी ताकि योजनाओं की जमीनी हकीकत पर सीधा फीडबैक लिया जा सके. समीक्षा बैठक के हर सत्र में विभागवार चल रही विकास योजनाओं, बजट खर्च और आगामी लक्ष्यों की गहन समीक्षा की जाएगी. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि इस कार्यक्रम के जारी होने के बाद सभी विभागों के सचिवों और आला अधिकारियों को अपने-अपने विभागों की अद्यतन रिपोर्ट और प्रोग्रेस चार्ट तैयार रखें.

यह भी पढ़ें: जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत नलिता पंचायत में जनसुनवाई, उपायुक्त ने ग्रामीणों को शिक्षा और जनभागीदारी का दिया संदेश

जानिए डे टू डे शेड्यूल

25 मई

जल संसाधन विभाग/वित्त विभाग
वाणिज्य-कर विभाग

26 मई
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग
महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग

27 मई
ग्रामीण विकास विभाग
ग्रामीण कार्य विभा/पंचायती राज विभाग

29 मई
नगर विकास एवं आवास विभाग
पथ निर्माण विभाग

1 जून
अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग

02 जून
स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग
खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग

03 जून
खान एवं भू-तत्व विभाग / भवन निर्माण विभाग
उद्योग विभाग

04 जून
श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग / योजना एवं विकास विभाग
ऊर्जा विभाग

05 जून
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग
पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग

08 जून
कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग
वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग

09 जून
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग

10 जून
गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग / मंत्रिमण्डल सचिवालय एवं निगरानी विभाग
कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग / सूचना, प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग

11 जून
परिवहन विभाग / राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग
विधि विभाग

यह भी पढ़ें:पलामू में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को दिया गया संगठन और राष्ट्रसेवा का मंत्र

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *