Click Here
Click Here
Click Here

रांची: जानलेवा हमला कर पहले किया घायल, अब रसुखदारों के साथ मिल आरोपी दे रहे हैं केस उठाने की धमकी

Ranchi: चान्हों के बढ़ैया(टांगर) निवासी मिथिलेश गोप पर चार नामजद सहित 5 -7 अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से...

जानलेवा हमला कर पहले किया घायल

Ranchi: चान्हों के बढ़ैया(टांगर) निवासी मिथिलेश गोप पर चार नामजद सहित 5 -7 अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. अब आरोपी रसुखदारों के साथ मिलकर पीड़ित और उसके परिवार को केस उठाने की धमकी दे रहे हैं. इधर मिथिलेश गोप की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है. इस मामले में आरोपियों के खिलाफ चान्हों थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है. प्राथमिकी दर्ज करने वाली मिथिलेश गोप की मां देवंती देवी सहित पूरा परिवार परेशान हैं. परेशान होकर पीड़ित परिवार ने एसएसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. इस संबंध में एसएसपी को आवेदन दिया है. आरोप है कि 26 जून को आरोपियों ने घर में घुस कर पहले तो मारपीट कर मिथिलेश गोप को गंभीर रूप से घायल कर दिया. प्राथमिकी दर्ज हो गयी, लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. आरोपी कह रहे हैं पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती, मंत्री और आला अधिकारी मेरे साथ हैं. 07 जुलाई को आरोपी मिथिलेश के घर में घुस कर पीड़ित परिवार को फिर धमकाया और कहा कि केस नहीं उठाये तो अंजाम बुरा होगा. पीड़त परिवार ने एसएसपी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाये.

AlsoRead:श्रावणी मेला : दुमका में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी सख्त, 25 जुलाई से तैनात होंगे विभिन्न जिलों के 3040 जवान

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *