Click Here
Click Here
Click Here

रांची: रातू में हाथी हमले में एक और व्यक्ति की मौत, नदी से बरामद हुआ शव

रांची: जिले के रातू में हाथी हमले में एक और व्यक्ति की मौत हो गई. मंगलवार की सुबह व्यक्ति का शव चितरकोटा...

रांची: जिले के रातू में हाथी हमले में एक और व्यक्ति की मौत हो गई. मंगलवार की सुबह व्यक्ति का शव चितरकोटा नदी से बरामद हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंच कर व्यक्ति के शव को बरामद कर लिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है. इससे पहले सोमवार को रातू थाना क्षेत्र के चितरकोटा बड़का टोली पतरा में जंगली हाथी के हमले में 45 वर्षीय सुबोध खलखो की मौके पर ही मौत हो गई थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव में पहुंचे हाथी को देखने भीड़ जुटी थी. इसी दौरान मटर के खेत में काम कर रहे सुबोध हाथी के करीब पहुंच गए। ग्रामीणों के रोकने के बावजूद वे आगे बढ़े, जिस पर हाथी ने हमला कर उन्हें कुचल दिया. हमले में रोशन खलखो गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उनका एक पैर टूट गया है और उनका इलाज रांची के सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं, लहना ग्राम की 40 वर्षीय पेरिया उराइन, पति ईश्वर भगत भी घायल हुई हैं.उन्हें रातू स्थित मोदी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जंगल में बड़े जलाशयों की कमी और छोटे जलस्रोतों में पानी घटने से हाथी भोजन-पानी की तलाश में बाहर आ रहे हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *