Click Here
Click Here
Click Here

DVC की लापरवाही से कोनार नदी में फ्लाई ऐश का बहाव, दो महीने में पांचवीं घटना

Bokaro: बोकारो थर्मल स्थित DVC के ऐश पॉन्ड और एसटीपी की जांच के लिए मंगलवार को पहुंची झारखंड विधानसभा परामर्शदातृ समिति के...

कोनार नदी

Bokaro: बोकारो थर्मल स्थित DVC के ऐश पॉन्ड और एसटीपी की जांच के लिए मंगलवार को पहुंची झारखंड विधानसभा परामर्शदातृ समिति के दौरे के महज 18 घंटे बाद ही कोनार नदी में फिर से फ्लाई ऐश बहने का मामला सामने आया है. बुधवार दोपहर करीब 12 बजे से नदी में फ्लाई ऐश का प्रवाह शुरू हो गया, जिससे नदी का पानी प्रदूषित और गंदा हो गया. मंगलवार शाम जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और जरमुंडी के विधायक विक्रम कुंवर समिति के साथ बोकारो थर्मल पहुंचे थे और DVC के ऐश पॉन्ड व STP का निरीक्षण किया था. इसके कुछ घंटों बाद ही डीवीसी पावर प्लांट की पाइपलाइन फटने से भारी मात्रा में फ्लाई ऐश कोनार नदी में बहने लगी.

डेढ़ महीने में यह पांचवीं बार है: स्थानीय लोग

जानकारी के अनुसार, स्थानीय जरवा बस्ती के समीप बंद पड़ी तीन नंबर पाइपलाइन की मरम्मत कर उसे चालू किया गया था. पाइपलाइन शुरू होते ही दोपहर 12 बजे के बाद वह फिर फट गई और फ्लाई ऐश सीधे कोनार नदी में जाने लगी. पाइप फटने के करीब छह घंटे बाद भी शाम छह बजे तक नदी में फ्लाई ऐश का बहाव जारी रहा. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले डेढ़ महीने में यह पांचवीं बार है जब ऐश पॉन्ड की पाइपलाइन फटी है. इससे न केवल नदी के पानी का रंग बदल गया है, बल्कि नदी की सतह पर भी फ्लाई ऐश की परत साफ दिखाई दे रही है.

गिरिडीह सांसद ने घटना पर जताई चिंता

बताया जाता है कि 28 मई को भी इसी तीन नंबर पाइपलाइन की मरम्मत कर उसे चालू किया गया था, लेकिन उस समय भी पाइपलाइन फट गई थी और फ्लाई ऐश नदी में बहने लगी थी. बार-बार हो रही इस घटना से डीवीसी की मेंटेनेंस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. आरोप है कि पर्याप्त सुरक्षा जांच और तकनीकी परीक्षण के बिना ही पाइपलाइन को चालू कर दिया जाता है.

इस संबंध में डीवीसी के जीएम (एएमसी) ए.ए. कुजूर और जीएम (सी एंड आई) नरेश मुरस्कर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र से बाहर रहने के कारण संपर्क नहीं हो सका. वहीं, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि विधानसभा समिति के दौरे के महज 18 घंटे बाद कोनार नदी में फ्लाई ऐश बहना गंभीर मामला है. उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है.

ALSO READ: बिजली सरप्लस हुआ झारखंड : हर महीने होगी 200 करोड़ की कमाई, NTPC के पतरातू और नॉर्थ कर्णपुरा प्लांट पर सबसे ज्यादा भरोसा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *