बोकारो: विवाद के बाद घर में घुसकर मारपीट का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

Bokaro: चास थाना क्षेत्र की भोजपुर कॉलोनी निवासी कंचन देवी ने स्थानीय युवक पिंटू यादव पर घर में घुसकर मारपीट करने का...

Bokaro: चास थाना क्षेत्र की भोजपुर कॉलोनी निवासी कंचन देवी ने स्थानीय युवक पिंटू यादव पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में चास थाना में लिखित शिकायत की. पीड़ित महिला ने बताया कि उनके पति भानु प्रताप सिंह सीआईएसएफ में कार्यरत हैं और फिलहाल बाहर पोस्टेड हैं. वह अपने दो बच्चों के साथ घर में अकेली रहती हैं. महिला के अनुसार, कुछ दिन पहले उनका बेटा मैदान में बैठा हुआ था. इसी दौरान पिंटू यादव ने उसके साथ मारपीट की थी. आरोप है कि गुरुवार की शाम करीब 6:30 बजे पिंटू यादव कुछ लोगों के साथ उनके घर पहुंचा और महिला व उनकी बेटी के साथ मारपीट की. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया.
यह भी पढ़ें: शहर में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई इलाकों में छापेमारी

पुलिस मामले की कर रही जांच

पीड़िता ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. वहीं स्थानीय वार्ड पार्षद ने कहा कि कानून को इस मामले में निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके. फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है.
यह भी पढ़ें: बोकारो: सेक्टर-6 थाना का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी, कानून व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *