Bokaro: बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन के साथ शुक्रवार को सेक्टर-6 थाना का निरीक्षण करने पहुंचे. एसपी ने थाना परिसर, अभिलेखों एवं पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने थाना पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. एसपी का यह निरीक्षक जिले में विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में पहल के रूप में देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: पलामू: सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण, डीसी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, दिए कई निर्देश
गश्ती और बाइक पेट्रोलिंग को अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश
एसपी ने अधिकारियों को क्षेत्र में पैदल गश्ती और बाइक पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया. साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति आगे भी जारी रखने की बात कही. आम लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता बताई. वहीं, थाना स्तर पर लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, क्षेत्र में नियमित निगरानी और जनता के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया.
यह भी पढ़ें: रांची में बियर डिस्ट्रीब्यूशन के नाम पर 1 करोड़ की ठगी, भुगतान रोके गए चेक और ब्रांड के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप
