Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: मंईयां सम्मान योजना सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल

Bokaro: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर सत्यापन का काम चल रहा है. इस दौरान सत्यापन के नाम पर बोकारो में अवैध...

Bokaro: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर सत्यापन का काम चल रहा है. इस दौरान सत्यापन के नाम पर बोकारो में अवैध वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. यह वीडियो चास प्रखंड अंतर्गत चौफांद का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में एक महिला रकम देते हुए दिखाई दे रही है. इस संबंध में कहा जा रहा है कि लाभुकों से प्रति व्यक्ति 200 रुपए वसूला जा रहा है. हालांकि यह वायरल वीडियो कितना सही है या कुछ और यह जांच का विषय है. लेकिन, इस वीडियो में कथित रूप से पैसे लेते हुए दृश्य दिखाई देने के बाद चर्चा जोरों पर है.

यह भी पढ़ें: बोकारो: विवाद के बाद घर में घुसकर मारपीट का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

जबरन वसूली का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि योजना का लाभ दिलाने के नाम पर जबरन वसूली की जा रही है. आरोपों में सीमा मैडम नामक कर्मी का नाम सामने आ रहा है. वीडियो में एक महिला को पैसे लेते हुए और पास में खड़ी दूसरी महिला को हाथ के पंखे से हवा करते हुए भी देखा जा रहा है, जिससे पूरे प्रकरण पर सवाल उठने लगा हैं. लोग जिला प्रशासन से वायरल वीडियो के आधार पर तत्काल जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: आजसू नेता पर हमले के बाद पार्टी ने पुलिस की भूमिका पर उठाया सवाल

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *