Click Here
Click Here
Click Here

रांची पुलिस में बड़ा फेरबदल: 15 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला, बदले गए कई थानों और टीओपी के प्रभारी देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

Ranchi: राजधानी रांची में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने उद्देश्य से रांची जिला बल के 15 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल...

Ranchi: राजधानी रांची में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने उद्देश्य से रांची जिला बल के 15 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है. इस संबंध में एसएसपी के द्वारा शुक्रवार की रात आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है.
जारी आदेश के अनुसार, सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे बिना किसी विलंब के अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान करें और अनुपालन प्रतिवेदन विभाग को सौंपना सुनिश्चित करें. इस फेरबदल में कई थानों और टीओपी के प्रभारियों को बदला गया है. इस फेरबदल में न केवल थानों के प्रभारियों को बदला गया है, बल्कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए खेलगांव और पंडरा जैसे महत्वपूर्ण इलाकों में नए यातायात थाना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है.

तबादला किए गए पुलिस पदाधिकारियों की पूरी सूची:

– सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र टुडू: थाना प्रभारी, नरकोपी

– सब इंस्पेक्टर कफील अहमद थाना प्रभारी, बेड़ो

– सब इंस्पेक्टर विकास कुमार पासवान: ओपी प्रभारी, मुरी

– सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ठाकुर: थाना प्रभारी, विधानसभा

– सब इंस्पेक्टर शिवनारायण तिवारी: थाना प्रभारी, ईटकी

– गगन कुमार ठाकुर : थाना प्रभारी, सिकिदिरी

– दुलाल कुमार महतो: थाना प्रभारी, तमाड़

– सब इंस्पेक्टर कुन्दन कुमार: थाना प्रभारी, दशमफॉल

– सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार-2: थाना प्रभारी, राहे

– सब इंस्पेक्टर राहुल: प्रभारी, मोराबादी टीओपी

– सब इंस्पेक्टर: प्रभारी, एदलहातू टीओपी

– सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार: प्रभारी, चुटुपालू टीओपी

– सब इंस्पेक्टर पूजा विभुति उरांव: प्रभारी, हिल टीओपी (सुखदेवनगर)

– सब इंस्पेक्टर अवध बिहारी कुंवर: यातायात थाना प्रभारी, खेलगांव

– सब इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार: यातायात थाना प्रभारी, पंडरा

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *