रांची: होली से ठीक एक ठीक पहले रांची उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है. रांची उत्पाद विभाग की टीम ने डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू इलाके में छापामारी कर एक मिनी शराब फेक्ट्री का भांडाफोड़ किया है. रांची के सहायक आयुक्त उत्पाद उमाशंकर सिंह के निर्देश पर रांची के अलग अलग इलाकों में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग के अधिकारी प्रदीप शर्मा ने विदेशी शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री पकड़ी है. यह मिनी फैक्ट्री हिनू के रौनक शर्मा के घर पर चोरी छिपे चलाई जा रही थी. टीम ने रेड के दौरान कई पेटी शराब और शराब बनाने का सामान भी जब्त किया है.
होली से पहले उत्पाद विभाग की हिनू में रेड, नकली शराब और शराब बनाने का सामान बरामद
रांची: होली से ठीक एक ठीक पहले रांची उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है. रांची उत्पाद विभाग की टीम...
सम्बंधित ख़बरें
