Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

इंडियन आर्मी में शामिल हुए सिमडेगा के 05 युवक, किया गया भव्य स्वागत

Simdega: सिमडेगा की धरती एक बार फिर गौरवान्वित हुई है. जिले के पांच युवाओं ने भारतीय सेना में चयनित होकर न केवल...

Simdega: सिमडेगा की धरती एक बार फिर गौरवान्वित हुई है. जिले के पांच युवाओं ने भारतीय सेना में चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है. डिफेंस एवं आर्मी भर्ती की तैयारी कराने वाली संस्था “मुझे कुछ करना है” से प्रशिक्षण प्राप्त कर सिमडेगा के सुदामा मांझी, जस्टिन डांग, आकाश मुंडा, संदीप डांग एवं आकाश भारतीय सेना के एयर डिफेंस विंग में शामिल हुए हैं.

फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

भारतीय सेना में चयन के बाद इन सभी जवानों का गुरुवार को सिमडेगा स्थित परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर संस्था के प्रशिक्षुओं एवं स्थानीय युवाओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और उत्साहपूर्ण नारों के साथ उनका अभिनंदन किया. पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला.

Read Also: मेधा डेयरी प्लांट में बालू के बड़े भंडारण पर उठे सवाल, प्रशासन की चुप्पी पर चर्चा 

युवाओं को दिया सफलता का मंत्र 

स्वागत समारोह में नवचयनित जवानों ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को अनुशासन, कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास का महत्व बताया. उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और यदि लक्ष्य स्पष्ट हो तथा मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सेना में चयन संभव है. उन्होंने युवाओं से देश सेवा को सर्वोच्च लक्ष्य मानकर तैयारी करने का आह्वान किया.

अन्य युवाओं के लिए बनेंगे प्रेरणा स्रोत 

संस्था के प्रशिक्षकों ने भी चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी. इस उपलब्धि से सिमडेगा के युवाओं में सेना के प्रति उत्साह और बढ़ेगा तथा आने वाले समय में जिले के अधिक से अधिक युवा भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का गौरव प्राप्त करेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *