Click Here
Click Here
Click Here

12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, राजस्थान CET 2026 के आवेदन शुरू

News Wave Desk: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)...

News Wave Desk: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) सीनियर सेकेंडरी लेवल 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस परीक्षा के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती की जाएगी. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 23 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 23 जुलाई निर्धारित की गई है.

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर “RSSB CET Senior Secondary Level 2026” के आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी SSO ID से लॉगिन करें या नया पंजीकरण करें.
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें.
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

Read Also: एक ही ट्रैक पर चल रही थी दो वंदे भारत ट्रेन, टला हादसा 

कब होगी परीक्षा?

बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार CET सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा 23 से 25 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. परीक्षा OMR आधारित होगी. एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे.

इन पदों पर मिलेगी भर्ती का अवसर

CET सीनियर सेकेंडरी लेवल का स्कोर कई सरकारी भर्तियों में मान्य होगा. इसके जरिए फॉरेस्ट गार्ड (वनपाल), हॉस्टल सुपरिटेंडेंट ग्रेड-II, जमादार ग्रेड-II, कांस्टेबल, क्लर्क ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी.

योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (12वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. विस्तृत पात्रता, आयु सीमा और अन्य शर्तों की जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना का अध्ययन करने की सलाह दी गई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *