झारखंड में बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट: सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए DGP की अध्यक्षता में होगी हाई-लेवल बैठक

Ranchi: झारखंड में आगामी ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व के मद्देनजर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस मुख्यालय ने कमर...

Ranchi: झारखंड में आगामी ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व के मद्देनजर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस मुख्यालय ने कमर कस ली है. राज्य में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए 25 मई को दोपहर तीन बजे एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में जिले के एसएसपी, एसपी, रेंज के डीआईजी और जोनल आईजी शामिल होंगे.

12 मुख्य एजेंडा पर होगी समीक्षा

– पिछले वर्ष बकरीद के दौरान हुई घटनाओं का जिलावार विवरण और उन पर की गई पुलिसिया कार्रवाई की समीक्षा.

– त्योहार के मद्देनजर उपद्रव फैलाने वाले या असामाजिक तत्वों के खिलाफ निवारक (प्रिवेंटिव) कार्रवाई करना.

– कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारियों और अतिरिक्त पुलिस बलों की उपलब्धता और उनकी प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करना.

– सभी संवेदनशील स्थानों और धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना तथा सीसीटीवी वीडियो ग्राफी और ड्रोन के जरिए निगरानी रखना.

– संयुक्त नियंत्रण कक्ष की स्थापना और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी प्लान तैयार रखना.

– जिला और थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित कर स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित करना.

– जिलों में दंगा निरोधी सुरक्षा उपकरणों, दंगा निरोधी वाहनों और वॉटर कैनन की उपलब्धता का भौतिक सत्यापन करना और एंटी-राइट कंट्रोल ड्रिल की व्यवस्था करना.

– लंबे समय से लंबित वारंट और कुर्की-जब्ती के मामलों का त्वरित निष्पादन करना.

– अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की चौबीसों घंटे कड़ी निगरानी करना.

– प्रतिबंधित पशुओं की अवैध तस्करी और परिवहन पर सख्त निगरानी रखना.

– विशेष शाखा से प्राप्त खुफिया इनपुट्स के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना.

– संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति करना.

ALSO READ: राजीव रंजन उर्फ चुन्नू मिश्रा का बेटा एक और केस में आरोपी, जेल से नहीं आ पाएगा फिलहाल बाहर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *