भू-माफियाओं पर शिकंजा: हजारीबाग में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन शुरू

Hazaribagh:जिले में अतिक्रमणकारियों और भू-माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है. उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर...

Hazaribagh:जिले में अतिक्रमणकारियों और भू-माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है. उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर सरकारी भूमि, तालाब एवं जलाशयों पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसी कड़ी में सदर अंचल के कृष्णपुरी तालाब और मटवारी तालाब क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया. प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और दोनों तालाबों को कब्जामुक्त कराया.

वहीं सदर प्रखंड के हुडहुडू स्थित खाता संख्या-148, प्लॉट संख्या-1096, रकबा 7.5 एकड़ तालाब भूमि की जांच में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है. जांच के दौरान पाया गया कि स्थानीय लोगों द्वारा तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है. प्रशासन ने अतिक्रमण में शामिल लोगों को नोटिस जारी कर दिया है और जल्द ही पूरी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है. उपायुक्त ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि सरकारी भूमि, तालाब और जलाशयों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है.

AlsoRead:झारखंड में बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट: सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए DGP की अध्यक्षता में होगी हाई-लेवल बैठक

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *