खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

Palamu: हरिहरगंज थाना क्षेत्र के वैद्य बिगहा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे खाली पड़े खेत से शनिवार सुबह 35 से 40...

Palamu: हरिहरगंज थाना क्षेत्र के वैद्य बिगहा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे खाली पड़े खेत से शनिवार सुबह 35 से 40 वर्ष के एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने तेज धारदार हथियार और ईंट से हमला कर हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया.

शव की पहचान में जुटी पुलिस

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया गया.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवब्रत पोद्दार ने बताया कि चौकीदार के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस आसपास के रास्तों और घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.

ALSO READ: नाना ने किया तीन बार दुष्कर्म, अस्पताल के शौचालय में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म

हत्या के कारणों की जांच जारी

फिलहाल हत्या के कारणों और इसमें शामिल अज्ञात अपराधियों की पहचान को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *