सड़क हादसे में युवक की मौत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, SDPO के आश्वासन के बाद खुला जाम

Pakur: जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया बाईपास के समीप सड़क दुर्घटना में मारे गए युवक के परिजनों को मुआवजा देने...

SDPO के आश्वासन पर हटा जाम
SDPO के आश्वासन पर हटा जाम

Pakur: जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया बाईपास के समीप सड़क दुर्घटना में मारे गए युवक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर लगाया गया सड़क जाम समाप्त हो गया. महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम को हटा लिया. महेशपुर थाना क्षेत्र के कोल माइंस पर हुई सड़क दुर्घटना के बाद जाम लगाया गया था. हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी.

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, युवक अपने ससुराल पीपलजोड़ी से घर लौट रहे थे. इसी दौरान कोल माइंस सड़क स्थित पोखरिया के पास सड़क दुर्घटना हो गई. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और कोल कंपनी के कर्मचारियों ने युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

Also Read: झारखंड में मॉब लिंचिंग: 2021 से 2026 तक कुल 21 मामले दर्ज, 15 कांडों का हुआ निपटारा

मुआवजे की मांग पर जाम

युवक की मौत के बाद परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क को जाम कर दिया था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी और ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े रहे.

SDPO के आश्वासन पर हटा जाम

वहीं, इस दौरान महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार मौके पर पहुंचे और कोल कंपनी से बात कराई, जिसके बाद एसडीपीओ के आश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *